
छ.ग राज्य वक्फ बोर्ड के आदेशानुसार हनफी मस्ज़िद गोलबाजार के मुतवल्ली का चुनाव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव की अध्यक्षता मे 10 जुलाई 2026 को चुनाव समिति का गठन किया गया है। तत्पश्चात् एसडीएम महोदय द्वारा चुनाव संचालन हेतु तहसीलदार राजनांदगांव को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया व चुनाव कार्यक्रम जारी कर मतदाता सूची मे दावा आपत्ति निराकरण कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अगस्त 2026 को किया गया। 13 एवं 14 अगस्त 2026 को नामांकन फार्म वितरण किया गया जिसमे दो प्रतिभागियो द्वारा निर्धारित शुल्क अदा कर नामांकन फार्म प्राप्त कर 17 एवं 18 अगस्त 2026 को रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन फार्म प्रस्तुत किया गया।
मुस्लिम समाज के मिडिया प्रभारी सैय्यद अफ़ज़ल अली नें बताया की रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा स्क्रूटनी की गई जिसके पश्चात् निर्धारित समय मे किसी भी प्रतिभागी द्वारा नाम वापसी नही लिए जाने के फलस्वरूप दिनांक 20 अगस्त 2026 समय 05 बजे चुनाव चिन्ह का आबंटन श्री प्यारे लाल नाग, रिटर्निंग ऑफिसर, तहसीलदार द्वारा किया गया। उक्त प्रक्रिया के बाद अंतिम रूप से दो प्रतिभागी जनाब मोहम्मद जावेद अंसारी, भरकापारा को पतंग छाप एवं जनाब मोहम्मद हसन कुरैशी, भरकापारा को तराजू छाप आबंटित किया गया।
दोनो प्रतिभागियो के मध्य दिनांक 06 सितम्बर 2026 को निशात मंजिल मुस्लिम जमात खाना मे सुबह 08 बजे से दोपहर 04 बजे तक मस्जिद क्षेत्र के कुल 898 मतदाताओ के द्वारा हनफी मस्जिद गोलबाजार के मुतवल्ली का चुनाव किया जावेगा। मतदाताओ से निवेदन है कि आप मुतवल्ली चुनाव मे अपनी भागीदारी मतदाता के रूप मे जरूर दर्ज करवाए, और ज्यादा से ज्यादा मतदान करे। उक्त प्रक्रिया मे श्री राकेश नागवंशी, सहा.रिटर्निंग ऑफिसर तथा राजगामी सम्पदा के आबिद बेग सहायक के रूप मे एवं चुनाव समिति के सदस्य सोहेल रिजवी, मो. रफी, इमरान खॉन, डॉ. तहजीब, मोहसिन कुरैशी, तालिब जोया, अमन बीबा, अब्दुल रहीम बंटी व प्रतिभागियो के प्रस्तावक एवं समर्थक मौजूद रहे। चुनाव समिति के सदस्य सोहेल रिजवी ने कहाँ चुनाव पुरी तरह निष्पक्षता के साथ कराया जायेगा।


