छत्तीसगढ़राज्य

बिजली उपभोक्ताओं को घर बैठे ई-केवाईसी की सुविधा

बिजली उपभोक्ताओं को अब ई-केवाईसी के लिए बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। वे ‘मोर बिजली’ एप के माध्यम से घर बैठे स्वयं आधार प्रमाणीकरण कर सकेंगे। इसके अलावा संबंधित वितरण केंद्र या जोन कार्यालय पहुंचकर भी ई-केवाईसी कराई जा सकेगी।

कार्यालयों में अधिकृत कर्मचारी ‘प्रकाश’ एप और प्रकाश ई-केवाईसी पोर्टल के जरिए आधार प्रमाणीकरण करेंगे। वहीं मीटर रीडर भी मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ताओं से संपर्क कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करेंगे।

ई-केवाईसी के दौरान आधार कार्ड और बिजली कनेक्शन में दर्ज उपभोक्ता के नाम का मिलान किया जाएगा। दोनों में नाम का 100 प्रतिशत मिलान होने पर ही ई-केवाईसी सफल होगी। नाम में अंतर पाए जाने पर उपभोक्ता को पहले बिजली कनेक्शन में दर्ज नाम में आवश्यक सुधार या नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करानी होगी। इसके बाद ही आधार आधारित ई-केवाईसी पूरी की जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button