देशव्यापार

सिगरेट खरीदना हुआ महंगा, नए MRP वाले पैकेट बाजार में

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

सिगरेट पीने वालों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ा है। ITC ने अपने लोकप्रिय ब्रांड Classic Connect और Gold Flake Super Star की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नए MRP वाले पैकेट बाजार में पहुंचने लगे हैं और पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी।

Classic Connect के 20 सिगरेट वाले पैक की कीमत ₹390 से बढ़कर ₹428 हो गई है। यानी पैकेट पर सीधे ₹38 की बढ़ोतरी हुई है, जो करीब 9.7% है।

वहीं Gold Flake के 10 सिगरेट वाले पैक की कीमत ₹79 से बढ़कर ₹89 हो गई है। इसमें ₹10 यानी करीब 12.7% की बढ़ोतरी हुई है।

टैक्स बढ़ोतरी के बाद कंपनियों पर दबाव

कीमतों में बढ़ोतरी को फरवरी 2026 से लागू हुए तंबाकू उत्पादों पर बदले टैक्स ढांचे से जोड़कर देखा जा रहा है। बढ़े हुए टैक्स बोझ के बाद कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ा है, जिसका असर अब खुदरा कीमतों में दिखाई दे रहा है।

ब्रोकरेज फर्म Nomura के मुताबिक, कंपनियां कीमतें बढ़ाकर टैक्स के असर को काफी हद तक संभाल सकती हैं। हालांकि, ज्यादा कीमतों का असर मांग पर भी पड़ सकता है। कुछ उपभोक्ता सिगरेट की खपत कम कर सकते हैं या कम कीमत वाले ब्रांड्स की ओर जा सकते हैं।

फिलहाल ITC के इन दो लोकप्रिय ब्रांड्स के नए दाम बाजार में आ चुके हैं। आने वाले समय में कंपनी के दूसरे ब्रांड्स की कीमतों में भी बदलाव होता है या नहीं, इस पर बाजार की नजर रहेगी।

Related Articles

Back to top button