छत्तीसगढ़राज्य

लुतरा शरीफ में शाही संदल-चादर और अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर का आयोजन

किछौछा शरीफ के सैय्यद राशिद मक्की मियां ने की तकरीर, दस्तारे हिफ्ज से किया गया सम्मान

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

लुतरा शरीफ, बिलासपुर। शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह के 68वें सालाना उर्स-ए-पाक के मौके पर दरगाह लुतरा शरीफ में अकीदत और एहतराम के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शाही संदल-चादर का कार्यक्रम आयोजित हुआ। संदल-चादर नानी अम्मा की दरगाह से निकालकर पुरानी दरगाह के रास्ते दरगाह शरीफ लाई गई, जहां अकीदतमंदों की मौजूदगी में चादरपोशी की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद शामिल हुए। संदल-चादर के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल बना रहा और जायरीनों ने दुआएं मांगीं।

रात 9 बजे अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर

रात 9 बजे अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुले गुलज़ारे अशरफीयत, फरज़ंदे गौसे आजम, शहज़ादा-ए-सिमना हजरत अल्लामा व मौलाना सैय्यद राशिद मक्की मियां, किछौछा शरीफ (उत्तर प्रदेश) ने विशेष रूप से शिरकत कर तकरीर पेश की।

जेरे सदारत – मोहसिने कौमो मिल्लत हज़रत मौलाना अल्हाज

कारी सैय्यद शब्बीर अहमद अशरफी, कोरबा

उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और इंसानियत की सेवा करने का संदेश दिया। उनकी तकरीर सुनने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

दो हाफिजों की दस्तारे हिफ्ज से दस्तारबंदी

उर्स के दौरान दस्तारे हिफ्ज का भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हाफिज मोहम्मद दिलशाद इब्न मो. रिसालत, ग्राम गेरवानी, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) तथा हाफिज मोहम्मद शफीक इब्न अलाउद्दीन खान, ग्राम मस्तुरी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की दस्तारबंदी की गई।

12वीं में 95 प्रतिशत अंक लाने वाली सादिया निकहत का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सादिया निकहत को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर लुतरा शरीफ का नाम रोशन किया। सादिया निकहत, मोहम्मद शौकत अली हबीबी, हबीबी चैनल के संचालक, लुतरा शरीफ की बेटी हैं। उनकी उपलब्धि पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी मो. इकबाल हक (बिलासपुर), खजांची जनाब फैजान अहमद शेबू (बिलासपुर) तथा नायब खजांची जनाब जावेद रब्बानी सहित कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर नजीर अहमद (बलौदा), जनाब मो. सज्जाद सिद्दीकी (कोरबा), जनाब सैयद इंसान अली (बिलासपुर), शेख सिकार (बिलासपुर), जनाब मो. एजाज खान (बिलासपुर), जनाब अब्दुल वहाब अशरफी (लुतरा शरीफ), हाजी अनवारूल हक, हाजी अब्दुल करीम बेग (लुतरा शरीफ), जनाब मुशर्रफ खान (बिलासपुर), शहनवाज मेमन (लुतरा शरीफ) सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में दरगाह इंतजामिया कमेटी, खादिमों और स्थानीय सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में देश-प्रदेश में अमन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ की गई।

 

Related Articles

Back to top button