रोटरी की पोलियो उन्मूलन जागरूकता रैली में उमड़ा जनसैलाब
पोलियो को खत्म करने के लिए एक मिशन और एक आवाज़ के साथ एकजुट हुए सभी रोटेरियंस

रोटरी का पहला पोलियो प्रोजेक्ट 1979 में फिलीपींस में बच्चों को वैक्सीन लगाकर प्रारंभ किया गया । वैक्सीनेशन कैंपेन के अच्छे और सफल परिणाम से प्रेरित होकर, रोटरी ने 1988 में ग्लोबल पोलियो इरेडिकेशन के साथ मिलकर इसे विश्व स्तर पर उन्मूलन करने का निर्णय लिया । रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 पल्स पोलियो के चेयरमैन भरत डागा ने कहा कि पोलियो को खत्म करने की दुनिया भर की कोशिशों की शुरुआत में रोटरी मौजूद थी। पोलियो उन्मूलन की फिनिश लाइन तक रोटरी पूरी ताकत और एकजुटता से खड़ी है । प्रत्येक रोटेरियन इस अभियान के लिए प्रतिवर्ष जितने डालर का भुगतान करता है बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन उसके दोगुने राशि का भुगतान डोनेट करता है अर्थात किसीने 100 डालर दिया तो बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अपनी ओर से 200 डालर देता है इस प्रकार से कुल डोनेशन की राशि 300 डालर हो जाती है ।

रायपुर के सभी रोटरी क्लबों , रोटरेक्ट एवं इंटरेक्ट के करीब 350 सदस्य एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने सुबह मरीन ड्राइव के सामने एकत्रित होकर जागरूकता रैली निकाली सभी रोटेरियंस नारे लगा रहे थे – कदम बढ़ाओ, जोश जगाओ — हर बच्चे को ड्रॉप पिलाओ ! रोटरी की है यही पुकार, पोलियो पर अंतिम वार ! ना रुकेंगे, ना थकेंगे — पोलियो मुक्त कर के रहेंगे । तेलीबांधा से जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट के पास आक्सीजोन गार्डन पहुंची जहां 57 रोटेरियनो ने रक्तदान किया एवं 341 लोगों ने स्वास्थ शिविर का लाभ उठाया जिसमें गार्डन में आये आम नागरिकों को भी इसका लाभ प्राप्त हुआ ।
सहायक प्रांतपाल डॉ प्रदीप गोविंद शितूत ने कहा कि वैक्सीनेशन खुद सबसे बड़ा खर्च नहीं है बल्कि वैक्सीनेशन डिस्ट्रीब्यूशन सबसे बड़ा खर्च है , इसलिए हर आम आदमी , संस्थाएं भी इसमें अपना सहयोग प्रदान करें । अजय अग्रवाल सचिव रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 27 मार्च 2014 को भारत को आधिकारिक तौर पर ‘पोलियो मुक्त’ देश घोषित किया था। फिर भी ये अभियान अभी भी निरंतर जारी है क्यों कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो का समूल उन्मूलन नहीं हुआ है । जब तक पूर्ण उन्मूलन नहीं हो जाता तब तक ये अभियान सतत जारी रहेगा । रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 की छत्तीसगढ़ सचिव शैली छुगानी ने बताया कि पोलियो एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से छोटे बच्चों को प्रभावित करती है और गंभीर मामलों में स्थायी लकवे का कारण बन सकती है अतः धरती से इसके समूल नाश के लिए सरकारें , संस्थाओं के अलावा आम जनता को भी अपना पूर्ण सहयोग देते हुए अपने बच्चों को पोलियो ड्राप अवश्य पिलाना चाहिए । सिटी को आर्डिनेटर धरम अग्रवाल ने कहा कि यदि पोलियो उन्मूलन अभियान नहीं होता तो केवल भारत में ही प्रतिवर्ष लाखों बच्चे इसका शिकार होते और अपना पूरा जीवन अपंगता से जीते, आज की जागरूकता रैली में शामिल ऐसे ही एक पोलियोग्रस्त ने कहा कि काश बचपन में मुझे भी पोलियो ड्राप पिलाया गया होता तो शायद आज मै भी शारीरिक रूप से औरों की तरह अपना जीवन जीता रहता ।
सोम अग्रवाल, पब्लिक इमेज चेयर, रायपुर ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पोलियो से प्रभावित व्यक्तियों की पीड़ा का उल्लेख करते हुए कहा कि जागरूकता, समय पर टीकाकरण और सामूहिक प्रयास ही आने वाली पीढ़ियों को इस बीमारी से सुरक्षित रख सकते हैं।
रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट चेयर उत्तम गर्ग तथा इंटरैक्ट को-चेयर रॉकी छुगानी के मार्गदर्शन में रोटरैक्टर्स और इंटरैक्टर्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं की इस सहभागिता ने यह संदेश दिया कि पोलियो-मुक्त विश्व का लक्ष्य तभी हासिल होगा, जब हर पीढ़ी इस अभियान की जिम्मेदारी समझेगी। इस जागरूकता अभियान में रोटरी क्लब अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, आकाश लूनिया, राजकुमार तनवानी, नितेश बंसल, संतोष श्रीवास्तव, संजय करकरे, मनीष अग्रवाल, शीतल गोयल एवं सौरभ सोनी सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
डॉ प्रदीप गोविंद शितूत
अध्यक्ष
रायपुर ब्राइट फाउंडेशन , रोटरी मैत्री ट्रस्ट , बाल समाज




