छत्तीसगढ़

संविधान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वराज सेना ने मनाया द्वितीय स्थापना दिवस

संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और स्वाभिमानी छत्तीसगढ़ के निर्माण का लिया संकल्प

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

बिलासपुर, 26 नवंबर 2026।

आज संविधान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वराज सेना द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, पुलिस लाइन, बिलासपुर में संगठन का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया। और डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाया गया,इस अवसर पर संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री संजय सिंह राजपूत ने मीडिया को संबोधित किया।

श्री राजपूत ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की आधारशिला है। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वराज सेना पिछले दो वर्षों से सामाजिक जागरूकता, जनहित, सामाजिक समरसता और छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती प्रदान करना है।

इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती नेहा सिंह राजपूत ने महिलाओं की भागीदारी, सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी श्री सूरज निषाद, श्री राजकुमार निषाद एवं श्री माधो निषाद ,लव कुश चौबे उपस्थित रहे।

इसके साथ ही कार्यक्रम में सहयोगी महिलाओं के रूप में श्रीमती इंद्राणी निषाद, श्रीमती प्रतिमा निषाद, श्रीमती सीमा निषाद एवं श्रीमती दीप्ति निषाद की विशेष सहभागिता रही।

सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले और गांव तक पहुंचाने तथा सामाजिक एकता, जनसेवा और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अंत में संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए आज संगठन के लिए नारा दिया *आगे बढ़े,साथ बढ़े* और कहाँ कि छत्तीसगढ़ स्वराज सेना का द्वितीय स्थापना दिवस केवल एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जनसेवा और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नए संकल्प लेने का अवसर है।

जय संविधान!
जय छत्तीसगढ़!

जारीकर्ता:
छत्तीसगढ़ स्वराज सेना
संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक
श्री संजय सिंह राजपूत

Related Articles

Back to top button