देश

देशभर में छठ पूजा की धूम, उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

नई दिल्ली। सूर्योपासना के महापर्व छठ का आज मंगलवार को समापन हो गया। बिहार और झारखंड समेत समूचे देश में छठ पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान उपासकों के लिए घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु घाटों पर नज़र आए।

आईटीओ यमुना बैराज पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य 

आईटीओ यमुना बैराज पर जगमगा रहे हाथी घाट पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु शास्त्री घाट पर उमड़ पड़े। घाटों पर उषा अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया।

बिहार की राजधानी पटना में उषा अर्घ्य के लिए लोग कलेक्ट्रेट घाट पर उमड़ पड़े

बिहार की राजधानी पटना में उषा अर्घ्य के लिए लोग कलेक्ट्रेट घाट पर उमड़ पड़े। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी पर स्थित गुरु गोरखनाथ घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे।

वाराणसी के घाटों पर भी रही भीड़ 

वहीं वाराणसी के घाटों पर भी जबरदस्त भीड़ रही। ज्ञात हो, सूर्य देव की उपासना को समर्पित  चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के पवित्र अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ था।

Related Articles

Back to top button