छत्तीसगढ़राज्य

राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज

रायपुर। हाल ही में दिवाली और सोमवार को छठ पूजा की छुट्टी खत्म हुई है। वहीं अब 1 नवंबर यानी शनिवार को भी छुट्टी मिलने से बच्चों की मौज ही मौज हो गई। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने 1 नवंबर को अवकाश घोषित किया है और इसे लेकर आदेश भी जारी हो गया है।
जारी आदेश के अनुसार शनिवार, 1 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। जीएडी के आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह अवकाश स्थानीय/सामान्य अवकाश के रूप में लागू होगा। राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हालांकि बैंक खुले रहेंगे।

Related Articles

Back to top button