क्राइमछत्तीसगढ़राज्य

नए साल से पहले गांजा तस्करी पर शिंकजा : 6 करोड़ के गांजे से भरा ट्रक पकड़ाया

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

बलरामपुर–रामानुजगंज. नए साल से पहले छत्तीसगढ़ के रास्ते से हो रही गांजा तस्करी पर पुलिस ने फिर से शिंकजा कसा है. सूखे नशे के खिलाफ बलरामपुर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. (Action On Weed Smuggling) 6 करोड़ रुपए के गांजे से भरे ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा गया है. आरोपी मादक पदार्थ को ओडिशा से लेकर राजस्थान लेकर जा रहे थे. पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र में की गई है.

जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 28 दिसंबर की रात सरहदी इलाके में घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक RJ 32 GE 0960 को रोका गया. तलाशी के दौरान ट्रक में भरे नारियल भूसी के नीचे 40 पैकेट गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजे का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 99 लाख रुपये बताई गई है. वहीं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है.

गिरफ्तार अमरीश कुमार (23 साल) और मनीष कुमार (20 साल) यूपी के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देशन में की गई. जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. मामले में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि मुखबिर के सूचना के आधार पर ट्रक में अवैध गांजा तस्करी की जांच की गई थी जिसमें अवैध रूप से गांजा तस्करी किया जा रहा था जहां लगभग मार्केट मूल्य के अनुसार 6 करोड़ रूपये के गांजे को जाप किया है वही इंड टू इंड कार्रवाई भी पूरे प्रकरण में की जाएगी.

Related Articles

Back to top button