मनोरंजन

हानिया आमिर का वीडियो वायरल, फैंस बोले- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी

Contact Us :-8962856285 Contact Us :- 9862856285

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी जुबान लड़खड़ाती हुई दिखाई देती है, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस नशे की हालत में थीं। हालांकि, वीडियो की तारीख और हानिया के नशे में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो में हानिया अपने हेयरस्टाइलिस्ट से बालों को ठीक करने और विग लगाने की बात करती नजर आती हैं। वह अपने लुक को और ज्यादा ड्रामैटिक बनाने के लिए भी कहती हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हैलोवीन सेलिब्रेशन के दौरान का है। वीडियो में हानिया काफी एक्साइटेड और फन मूड में दिखाई दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने हानिया आमिर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए, जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। हालांकि, हानिया के फैंस उनके समर्थन में भी नजर आए और कहा कि एक वीडियो के आधार पर किसी के बारे में निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।

सबसे खास बात यह है कि वायरल वीडियो हाल का है या पुराना, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो में हानिया के नशे में होने का दावा भी फिलहाल केवल सोशल मीडिया यूजर्स की अटकलों तक सीमित है।

भारत में भी लोकप्रिय हैं हानिया

हानिया आमिर पाकिस्तान की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं और भारत में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने ‘कभी मैं कभी तुम’, ‘मेरे हमसफर’, ‘इश्किया’ और ‘मुझे प्यार हुआ था’ जैसे चर्चित पाकिस्तानी शोज में काम किया है।

हानिया आमिर पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में दिलजीत दोसांझ के साथ भी नजर आई थीं। भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद के चलते यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो सकी और इसे विदेशी बाजारों में रिलीज किया गया था।

फिलहाल हानिया का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन वीडियो की वास्तविक तारीख और उसमें दिख रहे उनके व्यवहार की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button