छत्तीसगढ़राज्य

अंबेडकर जयंती में ‘संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता’ पर मंथन

Contact Us :- 9862856285 Contact Us :- 9862856285

 

*वक्ताओं में डॉ. सुशील त्रिवेदी, एसके पासवान, फैजल रिजवी, मंजीत कौर बल और डॉ. नंदन होंगे शामिल*

रायपुर। भारतीय संविधान के निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रखर प्रवक्ता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को रायपुर में संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं सामयिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश के पत्रकारों के प्रमुख संगठन इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन से संबद्ध स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन, छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

डॉ. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस व्याख्यानमाला में वर्तमान समय में लोकतांत्रिक व्यवस्था के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, संविधान की मूल भावना के अनुरूप पत्रकारिता के दायित्व, विज्ञान एवं तकनीकी बदलावों के चलते प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर डिजिटल एवं सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हस्तक्षेप जैसे गंभीर विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के प्रख्यात विचारक एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. सुशील त्रिवेदी, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एस. के. पासवान, अधिवक्ता एवं समाजसेवी फैज़ल रिज़वी, जेंडर समानता एवं सामाजिक सरोकारों पर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत कौर बल तथा लेखक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. नंदन अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध करेंगे। आयोजन के अंत में यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता में रुचि रखने वाले सभी नागरिकों, पत्रकार साथियों एवं बुद्धिजीवियों से अपील है कि वे 14 अप्रैल को शाम 4 बजे डायोसिस हॉल, राजभवन के पास, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता जरूर करें। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित यूनियन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी होगा.

Related Articles

Back to top button