
विगत दिनों 12-6-2026 रविवार को रंग मंदिर गांधी मैदान छोटापारा में मेमन जमात महिला विंग का ईद मिलन समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी मेमन जमात की महीलाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया जिसमें अनेक कार्यक्रम किए गए .

बच्चों और महिलाओं को पुरस्कृत करने के लिए नात शरीफ सवाल जवाब कुछ कहानियों पर नाटक और बच्चों के हौसले बुलंद करने के लिए इनाम से नवाजा गया वहीं मेमन जमात की महीलाओं ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारक बाद पेश किए इस मुबारक मौके पर विशेष अतिथि के रूप में वैदिक न्यूज चैनल की मैनेजिंग डायरेक्टर सैय्यद सलमा रही कार्यक्रम की आर्गनाइजर अर्जुमन ढेबर ने सभी का अभिवादन किया.

बेहतरीन खुशनुमा माहौल में मेमन जमात के होनहार छात्र छात्राओं का मेंम्नटो और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया जिसमें 10 वी बोर्ड क्लास में उत्तीर्ण करने वाले आबिदा फातेमा 84% फाईज गंज 70% मो साबिर 81% तैइबा फातेमा 68 % मो हासिम गनी 80% इमरान सलाट 93 % 12वीं में नाज़नीन बानों 73*8 % अनम बानों 88*4% आयशा डेला 81*6 % अलिशा मेमन 75% निदा फातेमा 84% मो शिजान गगन 65% के साथ छोटे नन्हे बच्चों का भी इस्तबाल कर पुरस्कार दिया गया वहीं महिला विंग की अर्जुमन ढेबर ने हमारे संवाददाता को बताया कि हम ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करते रहते है ईद मोर्हरम ईद मिलादुन्नबी गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित किया जाता है सभी महिलाओं ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए एक दूसरे को मुबारक बाद पेश कार्यक्रम के अंत में लजीज भोजन भी परोसा गया




