छत्तीसगढ़राज्य

जैनम अकादमी ने किया मां का सम्मान भव्य नारी सम्मान आयोजन में वैदिक न्यूज की एम् डी सैय्यद सलमा रही विषेश अतिथि

रायपुर। जैनम कोचिंग अकादमी द्वारा दिनांक 26 अप्रैल को विमतारा हॉल, शांति नगर में “Me & Maa” नारी सम्मान समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ माँ-बच्चे के स्नेहपूर्ण संबंधों को सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा (राज्यमंत्री दर्जा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी नारायण लाहोटी एवं कमलेश जैन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. इला गुप्ता, श्रीमती अजंता चौधरी एवं जितेन्द्र गोलछा शामिल रहे। सम्मानित अतिथियों में सुरेश सुखीजा, सुषमा तिवारी एवं कविता सिंह उपस्थित रहीं। विशेष अतिथियों के रूप में सैय्यद सलमा सरिता जैन, आभा मिश्रा, अर्चना शर्मा, आरती साठे, , शुभा शुक्ला, प्रीति चौहान एवं प्रीति रानी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अतिथियों में कीर्ति चावला, ममता शर्मा, भावना कुकरेजा एवं भानु सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की प्रेरणा श्रीमती माया जैन रहीं तथा आयोजन का सफल संचालन जैनम अकादमी की संस्थापक दीपाक्षा जैन के नेतृत्व में किया गया। निर्णायक मंडल में माया जैन, डॉ. बी.जी. भोजवानी, शकीला खान, डॉ. इला गुप्ता एवं अजंता चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में 108 माताओं एवं 10 सामाजिक संस्थाओं (NGO) का सम्मान किया गया तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। एंकर के रूप में लक्ष्य (Target Celebrate Anchor) एवं श्वेता (Celebrate Anchor) ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस आयोजन में श्रीमती चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा।
फोटोग्राफी पार्टनर के रूप में सुभाष मल्लिक एवं मीडिया सहयोग में शर्मा बिंदु (IBN 24), वैदिक न्यूज़, हिन्द न्यूज़ एवं RN Today Magazine का सराहनीय योगदान रहा।

👉 यदि किसी माननीय अतिथि या सहयोगी का नाम अनजाने में छूट गया हो, तो उसके लिए हम हृदय से क्षमा प्रार्थी हैं।

अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button